हालात

नतीजों से पहले ही एक्शन में कांग्रेस: मतगणना शुरु होने से पहले ही नियुक्त किए चार राज्यों में पर्यवेक्षक

पांच राज्यों में मतगणना शुरु होने से पहले ही कांग्रेस ने सभी राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन्हीं पर्यवेक्षकों की निगरानी में विधायक दलों की बैठक होगी। 4 राज्यों में नतीजे आज आ रहे हैं जबकि मिजोरम में कल वोटों की गिनती होगी।

फोटो - @INCIndia
फोटो - @INCIndia 

कांग्रेस ने उन चार राज्यों में अपने विधायक दल की बैठकों के कोआर्डिनेशन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जहां आज विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान में पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया। बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलंगाना में, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, दीपा दास मुंशी, अजय कुमार, के. मुरलीधरन और के. जे. जॉर्ज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को कांग्रेस पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के लिए पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस महासचिव के सी ने वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारी इन पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय करेंगे।’’ मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रविवार को, जबकि मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार