हालात

राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा से क्यों परेशान हैं बीजेपी और पीएम मोदी: कांग्रेस

काग्रेस नेता सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने से बीजेपी और पीएम मोदी क्यों परेशान हैं?

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले बृहदारण्यक उपनिषद का एक मंत्र ट्वीट करके असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर, और मृत्यु से अमरता की ओर जाने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:।”

Published: 31 Aug 2018, 7:37 PM IST

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि शिव भक्त राहुल गांधी की कैलाश यात्रा से बीजेपी क्यों व्याकुल हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और भगवान शंकर के बीच बीजेपी बाधा डालने की कोशिश कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। शायद बीजेपी के लोग जानते नहीं कि भोले शंकर और उनके भक्तों के बीच जो बाधा डालता है वो पाप और श्राप दोनों का भागीदार बन जाता है।

Published: 31 Aug 2018, 7:37 PM IST

उन्होंने कहा, “ये वास्तव में बहुत दुखद है कि बीजेपी घटिया राजनीतिक हथकंडों के जरिए भगवान शिव और मां पार्वती के निवास स्थान का अपमान कर रही है। हम प्रार्थना करते हैं कि महादेव उन्हें ज्ञान का रास्ता दिखाएं, ताकि उनके मन और आत्मा इस घृणा से मुक्त हो सके।”

Published: 31 Aug 2018, 7:37 PM IST

उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी एक हवाई दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे, जिसकी पुष्टि अब डीजीसीए ने कर दी है। इसके बाद उन्होंने कैलाश मानसरोवर जाने का निश्चय किया ताकि अपने लिए और सभी देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद पा सकें।

Published: 31 Aug 2018, 7:37 PM IST

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की उन्नति और विकास की कामना के लिए कैलाश यात्रा कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी उनके खिलाफ षडयंत्र कर रही है। सुरजेवाला ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर ओछी साजिश बीजेपी को मुबारक हो। उन्होंने आगे कहा कि नफरत फैलाने वाली, तोड़ने वाली, बांटने वाली,घृणा करने वाली और रोड़े अटकाने वाली सारी ताकतें अपने षड़यंत्र में विफल हो जाएंगी।

Published: 31 Aug 2018, 7:37 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 31 Aug 2018, 7:37 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप