हालात

'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है।’

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए शनिवार को मोदी सरकार पर अपने हमले तेज कर दिए और उस पर ‘‘कायर और समझौतावादी’’ होने का आरोप लगाया।

Published: undefined

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा 'फॉक्स न्यूज' को दिए साक्षात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन दुनिया भर में तेल की उपलब्धता की कमी के कारण भारत को फिलहाल के लिए रूस से ‘‘तेल खरीदने की अनुमति’’ दे दी गई है।

Published: undefined

रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिकी वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता खुद को ‘56 इंच के सीने’ वाला बताता है, वह कितना कायर और समझौता-परस्त हो चुका है, इसके बारे में क्या कुछ और कहने की जरूरत है?

Published: undefined

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined