हालात

मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, 'ओमान तट पर भारतीय नाविक का शव सड़ने को मजबूर, कहां है सरकार की वैश्विक धाक?'

कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं, जिनकी नाकामी का खामियाजा भारत के नागरिक मरने के बाद भी चुका रहे हैं। हमारी मांग है कि मोदी सरकार जल्द से जल्द निशांत जी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ भारत वापस लाए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ओमान में फंसे जहाज पर 11 जून को भारतीय सेकंड ऑफिसर निशांत उर्थनाथन की मौत हो गई। पिछले 2-3 दिनों से उनका पार्थिव शरीर हिंदुस्तान आने की राह देख रहा है, लेकिन मोदी सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की जा रही। उनका शव सड़ रहा है, जिसे बचाने के लिए उनके साथी पानी की ठंडी बोतलों का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।

कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री हैं, जिनकी नाकामी का खामियाजा भारत के नागरिक मरने के बाद भी चुका रहे हैं। हमारी मांग है कि मोदी सरकार जल्द से जल्द निशांत जी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ भारत वापस लाए।

इससे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इस घटना के बाद भी अमेरिका की ओर से न तो कोई अफसोस जताया गया और न ही माफी मांगी गई।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका की ओर से संवेदना व्यक्त करने के बजाय आदेश देने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने अमेरिकी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने कहा, "अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन किया जाए" और किसी भी तरह के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जयराम रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, देवरस ने इंदिरा को पत्र लिख संघ से प्रतिबंध हटाने का किया था आग्रह

  • ,
  • कॉमनवेल्थ गेम्स: अस्मिता ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता, हर्ष और यामिनी भी फाइनल में, भारत के दो और पदक पक्के

  • ,
  • यूथ कांग्रेस ने संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा करने को बताया साजिश, पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा