हालात

कर्नाटक में संदूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ई अन्नपूर्णा ने जीत हासिल की

निर्वाचन आयोग ने बताया कि अन्नपूर्णा को 93,616 वोट मिले, जबकि भाजपा के बंगारू हनुमंतु को 83,967 वोट मिले।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शनिवार को संदूर विधानसभा सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी और इसकी उम्मीदवार ई. अन्नपूर्णा ने 9,649 मतों के अंतर से विधानसभा उपचुनाव जीत लिया।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि अन्नपूर्णा को 93,616 वोट मिले, जबकि भाजपा के बंगारू हनुमंतु को 83,967 वोट मिले।

बेल्लारी से सांसद ई तुकाराम की पत्नी अन्नपूर्णा ने भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष बंगारू हनुमंतु को हराकर जीत हासिल की। यह सीट ई तुकाराम के इस्तीफे से रिक्त हुई थी।

ई. तुकाराम के लोकसभा में निर्वाचित होने के बाद संदूर सीट रिक्त हुई थी और इस सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined