हालात

कांग्रेस का भी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, लोकसभा स्पीकर को दिया नोटिस

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पत्र में लिखा कि 27 मार्च को संसद के संशोधित कार्यक्रम में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को शामिल किया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा महासचिव को पत्र लिखकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

इसके पहले ही आंध्र प्रदेश की दो पार्टियों टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे चुकी है। लेकिन संसद के नहीं चलने की वजह से उस पर अभी तक संसद में चर्चा नहीं हुई।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पत्र में लिखा कि 27 मार्च को संसद के संशोधित कार्यक्रम में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को शामिल किया जाए।

Published: undefined

संसद का यह सत्र लगातार स्थगन की भेंट चढ़ता रहा है और विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि सरकार संसद चलाने को लेकर गंभीर नहीं है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined