हालात

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत! तेल पर वैट में कटौती का ऐलान, जानें कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तेल पर वैट में वैट का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट भी कम होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र सरकार के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल पर वैट को 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर वैट को 1.16 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद राजस्थान में पेट्रोल 10.48 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल 7.16 रुपये सस्ता हो गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तेल पर वैट में वैट का ऐलान करते हुए कहा, “केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट भी कम होगा। इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपये एवं डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। इससे राज्य को करीब 1200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की राजस्व हानि होगी एवं आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा। पूर्व में दो बार की गई वैट की कमी से राज्य को 6300 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई थी। आज की कटौती को जोड़कर राज्य को करीब 7500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की राजस्व हानि होगी।”

शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया। केंद्र द्वारा इस ऐलान के बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 May 2022, 8:56 AM IST

  • छात्रों से बातचीत का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- 'नहीं दबाई जा सकती आवाज', छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा उठाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • ,
  • किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, 5 लेयर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • 'नहीं चाहिए पाप का पैसा', राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का वीडियो गीत के जरिए BJP पर हमला

  • ,
  • छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ की लागत से बना पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल