चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’
जयराम रमेश ने कहा, ‘‘मोदी ने 12 वर्षों में इसे चार गुना से अधिक बढ़ा दिया है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’। इससे भारत का विनिर्माण क्षेत्र कमजोर हो रहा है और हमारे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) चीनी आयात की बाढ़ का मुकाबला करने में असमर्थ हो रहे हैं।’’
By नवजीवन डेस्क
चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’
मेक इन इंडिया' बना 'इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना'... व्यापार घाटे पर कांग्रेस का बड़ा हमला!
चीन से व्यापार घाटा 150 अरब डॉलर के पार जाने की राह पर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
12 साल में चार गुना बढ़ा चीन से व्यापार घाटा... जयराम रमेश का तंज- 'मोदी है तो मुमकिन है'
2014 में 36 अरब डॉलर, अब 150 अरब डॉलर की ओर... चीन से आयात की बाढ़ पर उठे सवाल
कांग्रेस ने चीन के साथ भारत के व्यापार घाटे में कथित वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’ बन गया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2026-27 में रिकॉर्ड 150 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की राह पर है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 112 अरब डॉलर था।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, तब चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा महज 36 अरब डॉलर था।
जयराम रमेश ने कहा, ‘‘मोदी ने 12 वर्षों में इसे चार गुना से अधिक बढ़ा दिया है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’। इससे भारत का विनिर्माण क्षेत्र कमजोर हो रहा है और हमारे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) चीनी आयात की बाढ़ का मुकाबला करने में असमर्थ हो रहे हैं।’’
उन्होंने दावा किया कि सौर विनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्रों में भारत चीन से आयातित कलपुर्जों पर पूरी तरह निर्भर है। जयराम रमेश ने कटाक्ष किया, ‘‘मेक इन इंडिया अब इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना बन गया है।’’
उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में चीनी अतिक्रमण की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार के पास न तो व्यापार के मुद्दे पर और न ही सीमा के मुद्दे पर कोई जवाब है।
कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा रिकॉर्ड 83 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए