हालात

राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को पेंशन न मिलने पर केंद्र को घेरा, कहा- All Rank, NO Pension की नीति अपना रही मोदी सरकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दैनिक समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों और देश का अपमान कर रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा "One Rank, One Pension के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'All Rank, NO Pension' की नीति अपना रही है... सैनिकों का अपमान देश का अपमान है... सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए..."

आपको बता दें, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दैनिक समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों और देश का अपमान कर रही है। दरअसल, हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है, और इसके लिए सरकारी विभाग की ओर से कोई कारण भी नहीं बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ हो सकता है, क्योंकि सरकार ने पेंशन वितरण के लिए नई ऑनलाइन पेंशन वितरण व्यवस्था को अपनाया, जिसमें संभवतः तकनीकी खामियां होने की वजह से पेंशन नहीं बंट पाई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार