हालात

टीवी डिबेट शो में एक महीने तक नहीं जाएंगे कांग्रेस के प्रवक्ता, पार्टी ने जारी किया बयान

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं को एक महीने के लिए टीवी चैनलों पर होने वाले बहस के कार्यक्रमों में नहीं भेजने का फैसला किया है। सभी मीडिया चैनलों से अपील है वे अपने कार्यक्रमों में कांग्रेस प्रवक्ताओं को ना बुलाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस पार्टी के नेता अगले एक महीने तक टीवी डिबेट शो में हिस्सा नहीं लेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को फैसला किया है कि वह अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक टीवी चैनलों पर होने वाले बहस के कार्यक्रमों में नहीं भेजेगी।

पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया चैनलों और संपादकों से कांग्रेस के प्रतिनिधियों को उनके शो में शामिल नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को एक महीने के लिए टीवी चैनलों पर होने वाले बहस के कार्यक्रमों में नहीं भेजने का फैसला किया है। सभी मीडिया चैनलों और संपादकों से निवेदन है कि वे अपने कार्यक्रमों में कांग्रेस प्रवक्ताओं को ना बुलाएं।”

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के अगले दिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि कोई भी चैनल उनके नेताओं को बहस के लिए न बुलाए। एसपी ने अपने नेताओं को टीवी डिबेट शो में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब कांग्रेस ने यह फैसला लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा, जमानत पर रहने दें’, आजम खान के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC

  • ,
  • IND vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन की हवादार परिस्थितियों में भारत की कड़ी परीक्षा, असली चुनौती तो ये है?

  • ,
  • बंगाल की खाड़ी में खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने से पहले ऑरेंज अलर्ट

  • ,
  • मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का था मास्टरमाइंड, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

  • ,
  • 'आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा भारत, अर्थव्यवस्था की रीढ़ हो चुकी है कमजोर', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी