हालात

माल्या के मुद्दे पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर फिर से हमला, यूथ कांग्रेस ने भी किया विरोध-प्रदर्शन

वित्त मंत्री अरुण जेटली और विजय माल्या की मुलाकात पर कांग्रेस का हमला जारी है। दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लेकर पीएम मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। वहीं दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन कर वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “सीबीआई ने बड़ी खामोशी से डिटेन नोटिस को इंफार्म नोटिस में बदल दिया, जिससे माल्या देश छोड़कर भाग सका। सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि इस तरह के विवादि मामले में सीबीआई ने प्रधानमंत्री की इजाजत के बगैर लुकआउट नोटिस बदला होगा।”

राहुल गांधी ने गुरुवार को भी इस मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि जेटली की मिलीभगत से विजय माल्या भागने में कामयाब रहा।

वहीं दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की।

फोटो: विपिन

बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर देश छोड़कर फरार होने वाले व्यापारी विजय माल्या ने बुधवार को कहा था कि देश छोड़ने से पहले उसने वित्त मंत्री अरुण जेटली से संसद भवन में मुलाकात की थी और बैंकों के कर्ज निपटारे का प्रस्ताव रखा था। इस खुलासे के बाद कांग्रेस, वित्त मंत्री अरुण जेटली का इस्तीफा मांग रही है। कांग्रेस का आरोप है कि विजय माल्या को भागने में वित्त मंत्री अरुण जेटली और मोदी सरकार ने मदद की थी।

फोटो: विपिन

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार