हालात

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी की पहली तस्वीरें और वीडियो, सहयात्रियों के साथ कर रहे हैं बातचीत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए साध्वी खोसला ने लिखा कि भोले बाबा का आशीर्वाद आपको विषपान करने की शक्ति देगा।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो:  सोशल मीडिया कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। मानसरोवर यात्रा पर गए राहुल गांधी की पहली बार एक साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे खुद दिख रहे हैं। यात्रा पर गए राहुल गांधी वहां से लगातार तस्वीरें साझा कर रहे थे, लेकिन उन तस्वीरों में वे खुद नजर नहीं आ रहे थे।

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश यात्रा की जो ताजा तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए साध्वी खोसला ने लिखा, “भोले बाबा का आशीर्वाद आपको विषपान करने की शक्ति देगा।”

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

गौरतबल है कि भगवान शंकर ने विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी। देश में आज के राजनीतिक हालात को देखते हुए साध्वी खोसला ने अपने इस ट्वीट में कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं और विषपान का जिक्र किया है। साध्वी खोसला की शेयर की गई तस्वीरों में राहुल गांधी कई लोगों के साथ दिख रहे हैं।

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

इसी बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई लोगों के साथ दिख रहे हैं।

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

वहीं राहुल गांधी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि शिव ब्रह्मांड हैं।

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

राहुल गांधी ने कैलाश यात्रा पर 1 दिन में करीब 34 किलोमीटर का सफर तय किया। उस दौरान उन्होंने अपनी तकरीबन साढ़े चार हजार कैलरी बर्न कर लीं। कांग्रेस ने अपने हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “नफरत करने वालों को पीछे छोड़ कांग्रेस अध्यक्ष ने कैलास यात्रा पर ऐसे कदम बढ़ाए। क्या आप ऐसा कर सकते हैं?” ट्वीट के साथ दो तस्वीरें साझा की गई हैं। पहली तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके फिटनेस ट्रैकर से जुड़ी जानकारी दी गई है।

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि इस विशालकाय पर्वत की शरण में आना सौभाग्य की बात है।

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Sep 2018, 10:37 AM IST