हालात

कांग्रेस ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का मुद्दा लोकसभा में उठाया, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पूछे कई सवाल

केरल में आशा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने बृहस्पतिवार को अपना विरोध तेज कर दिया और अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को लोकसभा में केरल में आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का मुद्दा उठाया, जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि इस मामले पर उनसे अलग से चर्चा की जा सकती है।

केरल में आशा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने बृहस्पतिवार को अपना विरोध तेज कर दिया और अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। यह घटनाक्रम राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की दिल्ली यात्रा के दौरान नड्डा के साथ प्रस्तावित बैठक नहीं होने की पृष्ठभूमि में हुआ।

निचले सदन में प्रश्नकाल के दौरान केरल से सांसद वेणुगोपाल ने नड्डा से पूछा कि क्या मंत्री आंदोलन का हल निकालने में मदद करने वाले हैं। वेणुगोपाल ने सदन में गैर-संचारी रोगों से संबंधित पूरक प्रश्नों के पूछे जाने के दौरान इस मुद्दे को उठाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'