हालात

हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, सिरसा से सैलजा, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें कुमारी सैलजा को सिरसा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को टिकट दिया गया है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होना है।

कांग्रेस ने गुरुवार को हरियाणा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया
कांग्रेस ने गुरुवार को हरियाणा के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया 

कांग्रेस ने हरियाणा की आठ लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के नाम प्रमुख नाम हैं। सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उसने हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जयप्रकाश, भिवानी- महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को पार्टी का टिकट दिया गया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेताओं के साथ गहन मंत्रणा के कांग्रेस नेउम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि अब भी गुरुग्राम के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

Published: undefined

कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नौ सीट पर और आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र की एकमात्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी।

कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से हुड्डा के करीबी माने जाने वाले राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं।

इसी तरह पार्टी ने हिसार लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश को टिकट दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद और पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह को भी दावेदार माना जा रहा था। बृजेंद्र सिंह के पिता और वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस देश भर में अब तक 317 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Published: undefined

पार्टी ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र से वरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के पुत्र हैं। वहां से पिछले कई लोकसभा चुनाव से सैलजा अंबाला से चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें सिरसा से उम्मीदवार बनाया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर से रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछली लोकसभा चुनाव में वह एक नजदीकी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद शर्मा से चुनाव हार गए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल