हालात

महंगाई, पेट्रोल-डीजल, CNG के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, देशभर में आज सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि 62 करोड़ अन्नदाताओं को टैक्स के बोझ के तले दबाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि रोज सुबह प्रधानमंत्री तेल की कीमतों में वृद्धी करके देश वासियों को गुड मार्निंग मैसेज भेजते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों के मुद्दे पर कांग्रेस ने अब मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस आज देशभर में सड़कों पर प्रदर्शन करने जा रही है।

दूसरे ओर पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी रोजाना बढ़ने शुरू हो गए हैं। कंपनियों ने दिल्‍ली सहित कई शहरों में लगातार दूसरे दिन सीएनजी के दाम बढ़ा दिए। 7 अप्रैल को दिल्‍ली में सीएनजी के दाम 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। अब दिल्‍ली में 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट में सीएनजी मिल रही है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्‍ली में सीएनजी 2.5 रुपये महंगी हुई थी। यानी महज दो दिनों में ही सीएनजी के प्रति किलो मूल्‍य में 5 रुपये का इजाफा हो चुका है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने लखनऊ स्थित कांग्रेस के दफ्तर में मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा था कि 62 करोड़ अन्नदाताओं को टैक्स के बोझ के तले दबाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि रोज सुबह प्रधानमंत्री तेल की कीमतों में वृद्धी करके देश वासियों को गुड मार्निंग मैसेज भेजते हैं। पिछले 16 दिनों में इनके दामों में 14 बार बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि 31 मार्च को राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Apr 2022, 8:54 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला