हालात

36 केंद्रीय मंत्रियों के कश्मीर दौरे पर कांग्रेस बोली- क्या सिर्फ BJP नेता हैं राष्ट्रवादी, बाकि सभी देशद्रोही?

36 केंद्रीय मंत्रियों के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि‘वे किससे मिलेंगे? हमारे देखते हुए, 2 विदेशी प्रतिनिधिमंडल वहां गए हैं, वे केवल उन्हीं लोगों से मिले जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया और बताया गया है कि क्या कहना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

36 केंद्रीय मंत्रियों के 18-25 जनवरी जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। गुलाम नबी आजाद ने कहा, “अब तक दो प्रतिनिधिमंडल वहां गए हैं, वे मिलते उन लोगो से हैं जिनको पहले यहां बुलाकर कहा जाता है कि उनको क्या कहना है, वे वहां की मीडिया, नेताओं, सिविल सोसाइटी या व्यापारियों से नहीं मिलते।”

इससे पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने चसवाल उठाते हुए कहा, “बीजेपी सरकार के अनुसार, सिर्फ बीजेपी के सदस्य राष्ट्रवादी हैं, बाकि सभी पार्टियां देशद्रोही हैं, सिर्फ उनके मंत्री जम्मू-कश्मीर जा सकते हैं, हम वहां नहीं जा सकते क्योंकि हम देशद्रोही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अमित शाह का कहना है कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है। अगर सब सही है तो कश्मीर में अमित शाह अपने 36 प्रचारक क्यों भेजें? गैर-प्रचारक को वहां जाने क्यों नहीं दे रहे हैं जो वहां जाकर स्थिति को समझे और देखें?”

बता दें कि 5 अगस्त, 2019 को केंद्र की मोदी सरकार ने धारा 370 के कई प्रावधानों को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Jan 2020, 1:35 PM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत