हालात

कांग्रेस बोली- बिहार में तख्तापलट, जनता के साथ विश्वासघात हुआ

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वह अब सच साबित हो गई है। साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की तैयारी की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है।

नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह ऐलान किया कि वह राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं और बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वह अब सच साबित हो गई है। साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined