हालात

कोरोना के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू की जंग, 'हेलो डॉक्टर' हेल्पलाइन और प्लाज्मा डोनेशन अभियान की हुई शुरुआत

देश इस समय कोरोना की दूसरी भयावह लहर से जूझ रहा है और लगातार सक्रिय मामलों के आंकड़े में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को देश में चार लाख से ज्यादा नए मामले दर्द किए गए। वहीं 3523 लोगों की मौत हुई।

फाइल फोटोः पीटीआई
फाइल फोटोः पीटीआई 

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में जारी कोरोना वायरस के कहर के खिलाफ लड़ाई का आगाज करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को मेडिकल हेल्पलाइन ‘हेलो डॉक्टर’ की शुरुआत की। हेल्पलाइन से कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की मदद की जाएगी। इस हेल्पलाइन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लांच किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने चिकित्सकों से भी इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की।

मेडिकल हेल्पलाइन लांच करने की जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “भारत को एक साथ खड़े होने और लोगों की मदद करने की जरूरत है। हमने एक डॉक्टरी सलाह हेल्पलाइन 'हेलो डॉक्टर' की शुरुआत की है। कृप्या चिकित्सकीय परामर्श के लिए +919983836838 पर कॉल करें।” साथ ही राहुल गांधी ने डॉक्टरों से इस पहले से जुड़ने की अपील करते हुए लिखा, “हमें चिकित्सकों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की जरूरत है। कृपया हमसे जुड़ें।”

इसके अलावा कांग्रेस ने शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में प्लाज्मा की जरूरत को देखते हुए प्लाज्मा डोनेशन अभियान की भी शुरुआत की है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने वीडियो संदेश जारी कर कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आने की अपील की है।

बता दें कि देश इस समय कोरोना की दूसरी भयावह लहर से जूझ रहा है और लगातार सक्रिय मामलों के आंकड़े में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को देश में चार लाख से ज्यादा नए मामले दर्द किए गए। वहीं 3523 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर दो लाख 11 हजार 853 पहुंच गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध