हालात

यूपी के बलरामपुर में 'दरिंदगी' पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, 'अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार बनी तमाशबीन'

कांग्रेस ने यूपी के बलरामपुर घटना को लेकर घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उनके मन में सरकार और कानून का कोई डर नहीं है। प्रदेश में महिलाएं खौफ के साये में जी रही हैं और BJP सरकार तमाशबीन बनी बैठी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

यूपी के बलरामपुर में बहुत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बलरामपुर में मूक-बधिर और मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से रेप की गई है। इस मामले में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि यूपी के बलरामपुर में एक दिव्यांग बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया। ये घटना DM-SP आवास से कुछ ही दूरी पर हुई। इस घटना में बच्ची खुद को बचाने के लिए आरोपियों से बचकर भागती दिखी, जिसकी तस्वीरें SP आवास के CCTV फुटेज में कैद हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक- बच्ची अपनी नानी के घर गई थी, वो जब देर रात नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।

कांग्रेस ने आगे कहा कि इस दौरान बच्ची पुलिस चौकी से सिर्फ 20 मीटर दूर खेत में बेहोश मिली। साफ है- यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उनके मन में सरकार और कानून का कोई डर नहीं है। प्रदेश में महिलाएं खौफ के साये में जी रही हैं और BJP सरकार तमाशबीन बनी बैठी है।

इस घटना में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जब महिला मामा के घर से अपने घर लौट रही थी तभी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक सुनसान जगह ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई।

कुमार ने कहा, ‘‘महिला जिस रास्ते से गई थी, उसकी गहन जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली। दो आरोपियों अंकुर वर्मा और हर्षित पांडे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दलित छात्रा निशु मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार, नेपाल भागने की कोशिश नाकाम

  • ,
  • दिल्ली पुलिस के FRS तकनीक की खुली पोल, जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में जेल में बंद 25 अपराधी भी दिखे मौजूद!

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार असरानी को याद कर बोले- आप जैसा कोई नहीं और ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार

  • ,
  • राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, शहरों में घुसने लगा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

  • ,
  • मध्य प्रदेश में कंटेनर ट्रक से 70 लाख रुपये की व्हिस्की जब्त, तस्करी के जरिये गुजरात भेजे जाने का संदेह