
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस के उम्मीदवार बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव भारी अंतर से जीतेंगे, क्योंकि कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी योजनाएं पार्टी को मदद करेंगी। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है। उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक लाभ के लिए नकारात्मक बयान देने का आरोप लगाया।
Published: undefined
पिछले दो दिनों से बागलकोट क्षेत्र में उमेश मेती के लिए प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ मल्लिकार्जुन के लिए प्रचार करने दावणगेरे पहुंचे थे। बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में नौ अप्रैल को उपचुनाव होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच वाई मेती और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद ये चुनाव कराये जा रहे हैं।
Published: undefined
सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार के अच्छे कामों की बदौलत हम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। हमारी गारंटी योजनाएं ('शक्ति', 'गृह लक्ष्मी', 'गृह ज्योति', 'युवा निधि' और 'अन्ना भाग्य') हमारी मदद कर रही हैं। बीजेपी ने गारंटी योजनाओं का विरोध किया क्योंकि ये गरीबों के लिए कार्यक्रम हैं। वह हमेशा ऐसी पहलों का विरोध करती है।’’
Published: undefined
सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि बीजेपी दावा करती है कि गारंटी योजनाओं के कारण खजाना खाली हो गया है और राज्य को कर्ज के जाल में धकेला जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार और बीजेपी शासित अधिकांश राज्यों की तुलना में कर्नाटक के वित्त का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा रहा है।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह और निवेश आकर्षित करने के मामले में कर्नाटक देश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा, ‘‘तो फिर बीजेपी यह कैसे कह रही है कि कर्नाटक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है? वह राजनीति के लिए ऐसे बयान दे रही है... कर्नाटक की आर्थिक स्थिति मजबूत है। बीजेपी झूठ बोल रही है।’’
Published: undefined