हालात

महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: राहुल गांधी बोले- ईंधन की बढ़ी कीमतों से गरीब आदमी परेशान, जानें किसने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

देश की आम जनता महंगाई की मार से बेहाल है। पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा

Published: undefined

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

Published: undefined

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।

Published: undefined

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा