हालात

दिल्ली में जल सकंट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर मटका और हाथ में झंडा लेकर केजरीवाल के खिलाफ की नारेबाजी

सिर पर मटके और हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर 'मटका फोड़' प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी के 280 ब्लॉक में सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

सिर पर मटके और हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ दिया।

Published: undefined

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राजधानी में गहराए जल सकंट के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ने शहर में पानी की कमी को दूर करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं, जिसके कारण लोगों को पानी के टैंकरों के पीछे भागना पड़ रहा है।

Published: undefined

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा था कि यमुना नदी में कम पानी छोड़े जाने से दिल्ली में लगातार पानी की कमी हो रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है।

आतिशी ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि छह जून को पानी की मात्रा 1002 एमजीडी थी, जो अगले दिन यानी सात जून को 993 एमजीडी और आठ जून को 990, नौ जून को 978 एमजीडी, 10 जून को 958 एमजीडी, 11 जून को 919, 12 जून को 951 और 13 जून को 939 एमजीडी रह गई।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा