हालात

मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश! आतंकियों का आया धमकी भरा मैसेज, कहा- 26/11 की याद को फिर करेंगे ताजा

धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि अगर उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में कहा गया है कि हमारे 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश हो रही है। मुंबई पुलिस सूत्र के मुताबिक, एक पाकिस्तान स्थित फोन नंबर से मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की चेतावनी वाला धमकी भरा संदेश भेजा गया था।

धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि अगर उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में कहा गया है कि हमारे 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही दूसरी सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर से एक संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफल मिली थी। पुलिस के मुताबिक समुंदर में दो संदिग्ध बोट थी। जिसमें से एक नाव में एके-47 राइफल और विस्फोटक बरामद हुए थे। जबकि दूसरी नाव में कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे। एके-47 और संदिग्ध नाव मिलने की वजह से पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आरएसएस-बीजेपी इंसानों को बांटती थी, अब मोदी जी के इशारे पर देव भी बांटे जा रहे, तेजस्वी का हमला

  • ,
  • सिनेजीवन: तुषार-आयुष्मान को धमकी देने वाला हिरासत में और संजय गुप्ता की प्रेयर मीट में भावुक हुए मिलाप जावेरी

  • ,
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, प्रधानमंत्री बहस कर लें, पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैं

  • ,
  • यादों में रीता भादुड़ी: कभी लीड हीरोइन के तौर पर नहीं मिली पहचान, लेकिन सहायक रोल से छोड़ी अपनी अमर छाप

  • ,
  • सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, केरल सरकार ने उनके खिलाफ पुराने मामले में जांच को दी मंजूरी