हालात

दिल्ली में 'कोरोना विस्फोट'! लगातार दूसरे दिन 2000 से ज्यादा मामले, 4 लोगों की गई जान, पॉजिटिविटी दर भी उछाल

दिल्ली में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 2,202 मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते दिन इसी अवधि के दौरान 2,073 नए मामले सामने आए थे। कोविड पॉजिटिविटी दर भी मामूली रूप से बढ़कर 11.84 प्रतिशत हो गई है, और सक्रिय मामलों की संख्या 6,175 है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

देश में कोरोना कहर जारी है। एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना विस्फोट हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 2,202 मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते दिन इसी अवधि के दौरान 2,073 नए मामले सामने आए थे। कोविड पॉजिटिविटी दर भी मामूली रूप से बढ़कर 11.84 प्रतिशत हो गई है, और सक्रिय मामलों की संख्या 6,175 है, जिनमें से 3,587 रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में 1,660 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,29,874 हो गई है, जबकि दिल्ली में कुल मामलों की 19,62,374 है और मरने वालों की संख्या 26,325 है। कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 197 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या 3,58,92,381 है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई