
देश में कोरोना का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 7,293 लोग कोविड-19 से ठीत हुए हैं। इस दौरान एक दिन में 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 79,313 है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.55 फीसदी है।
Published: undefined
वहीं, 7,293 मरीज ठीक भी हुए है, जिससे ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4,27,15,193 हो गया है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत हो गया है।
जहां डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 2,55 फीसदी पर आ गई है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 2.67 फीसदी है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,88,641 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.85 करोड़ से अधिक हो गई।
मंगलवार की सुबह तक, कोविड 19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.32 करोड़ से अधिक हो गया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined