हालात

देश में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 496 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,658 नए मामले आए, 32,988 रिकवरी हुईं और 496 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

देश में कोरोना का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 44,658 नए कोरोना केस आए और 496 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इससे पहले दिन 46,164 कोरोना मामले आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 26 अगस्त तक देशभर में 61 करोड़ 22 लाख 8 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 79.48 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 51 करोड़ 49 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार