हालात

दिल्ली पर गहराया कोरोना संकट, मोहल्ला क्लीनिक का एक और डॉक्टर पॉजिटिव, सेंटर पर आए लोगों को क्वारंटाइन के निर्देश

दिल्‍ली सरकार के मोहल्‍ला क्‍लीनिक में एक और डॉक्‍टर कोरोना पॉजिटिव मिला है। मामला बाबरपुर का है। अब प्रशासन ने इलाके में नोटिस चस्पा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। लेकिन सबसे डराने वाली खबर दिल्ली से आ रही है। दिल्ली सरकार के मोहल्लां क्लीनिक में एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला है। मामला बाबरपुर का है। यह डॉक्टर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में तैनात था। खबरों के मुताबिक, डॉक्टर कई दिनों से क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहा था।

अब कोरोना वायरस के खतरे को देखते अब प्रशासन ने इलाके में नोटिस चस्पा किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि जो भी मरीज या लोग 12 मार्च से 20 मार्च के बीच इस मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने आए हो वो अगले 15 दिन तक अपने घर में ही क्वारनटीन रहें।

खबरों के मुताबिक, बाबरपुर इलाके के मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर में कोरोना के लक्षण मिले थे। इसके बाद उसकी जांच कराई गई तो आज रिजल्ट पॉजिटिव आया है। बताया गया है कि इस डॉक्टर से भी इलाज कराने वालों की संख्या 800 से 1000 तक हो सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले मौजपुर के एक मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया था। यहां करीब 800 लोगों को सेल्फ क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए थे। सऊदी से लौटी एक महिला ने मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराया था। इस महिला से मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को कोरोना हुआ और फिर डाक्टर की पत्नी और बेटी को। अब मौजपुर इलाके के 900 लोगो को क्वारंटीन किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके