हालात

फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े! एक दिन में 12193 नए केस दर्ज, 42 की मौत, केरल में सबसे अधिक गई जान

कोरोना वायरस के आंकड़े डरा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। जिसमें 10 कोरोना सक्रमित मरीज केरल के शामिल हैं। जिनकी मौत हो चुकी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो रही है। लगातार बढ़ते हुए आंकड़े डरा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। जिसमें 10 कोरोना सक्रमित मरीज केरल के शामिल हैं। जिनकी मौत हो चुकी है।

Published: undefined

देश में कोरोना वायरस से अब तक 5,31,300 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 65,556 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक्टिव केस कुल मामलों का 0.15 फीसदी हैं। जबकि रिकवरी रेट 98.66 फीसदी दर्ज की गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,48,81,877 हो गई है।

Published: undefined

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined