हालात

देश में कोरोना ने पकड़ी डरावनी रफ्तार! 24 घंटे में 7,830 नए केस मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,830 नए केस सामने आए है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोवा वायरस का कहर बढ़ने लगा है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,830 नए केस सामने आए है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, डेली और वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में क्रमश: 3.65 प्रतिशत और 3.83 प्रतिशत है। वहीं, इसी अवधि में महामारी से 4,692 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई।

इसके अलावा, इसी अवधि में, 2,14,242 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 92.32 करोड़ हो गई। साथ ही पिछले 24 घंटे में 441 डोज दी गई। देश में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। सक्रिय मामले 0.09 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Apr 2023, 10:16 AM IST

  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव