
देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में 61,871 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर 1033 मरीजों की जान भी चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74 लाख 94 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 14 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 65 लाख 97 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 83 हजार पर आ गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए