हालात

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना का कहर जारी, जून के महज 14 दिनों में 54 की मौत

गुरुग्राम में सोमवार को कोरोना के 21 नए केस दर्ज किए गए और एक मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 873 हो गई। गुरुग्राम जिले में अभी कुल एक्टिव केस की संख्या 354 है, जिसमें से 329 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 25 मरीजों का इलाज अस्पतालों में हो रहा है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो 

दिल्ली में जहां कोरोना की दूसरी लहर का असर थमता दिख रहा है, वहीं राजधानी से सटे हरियाणा के हाईटेक शहर गुरुग्राम में कहर जारी है। जून की 1 तारीख से अब तक महज 14 दिनों में गुरुग्राम में 54 कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत हो गई है। इससे यह साबित होता है कि कोविड की दूसरी लहर पहले की तुलना में कहीं अधिक घातक है।

गुरुग्राम के जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जून में अब तक कुल 54 रोगियों ने कोरोनो वायरस से दम तोड़ दिया है, जबकि 200 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही जून की शुरूआत से अब तक 636 मरीज ठीक हो चुके हैं।

गुरुग्राम में सोमवार को कोविड के 21 नए मामले दर्ज किए गए और एक और मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 873 हो गई। इसके अलावा गुरुग्राम जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 354 है, जिसमें से 329 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 25 मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम में अब तक 15,80,782 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,96,676 नेगेटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 3,594 टेस्ट किए गए।
इसके अलावा, गुरुग्राम में कुल 8,56,080 लोगों को कोविड टीका दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों के प्रदर्शन को SC के वकीलों का मिला समर्थन, CJP बोली- मोदी का जवाब नाकाफी, प्रधान का इस्तीफा जरूरी

  • ,
  • जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, इंजीनियरिंग के दो पेपर रद्द, जांच शुरू

  • ,
  • सरकार निष्ठुर हो गई है..., पीएम मोदी पर भड़के उद्धव और राज ठाकरे, छात्रों के समर्थन में 26 जुलाई को मुंबई मार्च का ऐलान

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • बड़े कर्जदारों पर नरमी, आम लोगों पर सख्ती क्यों? कॉर्पोरेट लोन राइट ऑफ पर शिवसेना (यूबीटी) का मोदी सरकार से सवाल