हालात

यूपी में सत्ता के गलियारे पर कोरोना कहर जारी, योगी सरकार के एक और मंत्री औलख हुए पॉजिटिव

योगी कैबिनेट के जीएस धर्मेश, मोहसिन रजा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ, उदय भान, भूपेंद्र चौधरी, मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, धर्म सिंह सैनी, उपेंद्र तिवारी संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की मौत हो चुकी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राज्य के जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह शुक्रवार को लखनऊ में थे। औलख ने ट्वीट कर कहा कि "कोविड-19 के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।"

औलख ने बताया कि वह इससे पहले भी तीन बार जांच करा चुके हैं, लेकिन हर बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस बार एंटीजन टेस्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सेंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट बाद में आएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में औलख के अलावा अब तक 14 और मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जीएस धर्मेश, मोहसिन रजा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, उदय भान सिंह, भूपेंद्र सिंह चैधरी, मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, धर्म सिंह सैनी, उपेंद्र तिवारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कमल रानी वरुण और मंत्री चेतन चौहान की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

  • ,
  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब