
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में मरीजों की संख्या 271 पहुंच गई है। वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर 6 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो चुकी है। इनमें से 14 लोग दिल्ली, चार मरीज राजस्थान और एक-एक पश्चिम बंगाल और पंजाब के रहने वाले हैं।
Published: 21 Mar 2020, 11:14 AM IST
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार देर रात कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीजों का इलाज दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों हो रहा है। वो अस्पताल लोकनायक, सफदरजंग, आरएमएल और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी है। इन अस्पतालों में अब तक 101 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जिनमें 14 संक्रमित मरीज शामिल हैं।
Published: 21 Mar 2020, 11:14 AM IST
कोरोना से पीड़ित इन नए मरीजों में दिलशाद गार्डन की 38 वर्षीय महिला की मां और भाई शामिल हैं। जो जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं। इन दोनों मरीजों का इलाज लोकनायक अस्पताल में चल रहा है।
Published: 21 Mar 2020, 11:14 AM IST
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना से पीड़ित दिलशाद गार्डन की रहने वाली महिला का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। वह 10 मार्च को सऊदी अरब से वापस आई हैं। इनके संपर्क में 100 लोगों के आने का पता स्वास्थ्य विभाग को चला है। उन सभी लोगों को आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 11:14 AM IST
दूसरी ओर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दिलशाद गार्डन निवासी एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उनका बेटा और दोनों बेटियां इस समय आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं।
Published: 21 Mar 2020, 11:14 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Mar 2020, 11:14 AM IST