हालात

कोरोना पॉजिटिव अमिताभ-अभिषेक बच्चन की अब कैसी है तबीयत? नानावती अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

नानावती अस्पताल के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की हालत फिलहाल स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि अभिषेक बच्चन की भी हालत स्थिर है। उन्हें हल्की बुखार है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

फोटो: सशल मीडिया
फोटो: सशल मीडिया 

कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में जारी है। नानावती अस्पताल ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। नानावती अस्पताल के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की हालत फिलहाल स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि अमिताभ बच्चन खुद ट्विटर पर अपनी तबीयत की जानकारी देते रहेंगे। बताया गया है कि अभिषेक बच्चन की भी हालत स्थिर है। उन्हें हल्की बुखार है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों का नानावती अस्‍पताल में ही कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन और आराध्या की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी परिवार की स्वाब टेस्ट रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को शनिवार शाम नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ ने स्वयं एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ ने ट्वीट किया, "टी 3590 - मैं कोविड पॉजिटव पाया गया हूं। अस्पताल ले जाया गया हूं। अस्पताल प्रशासन को सूचित कर रहा है। परिवार और स्टाफ की जांच हो रही है। परिणाम की प्रतीक्षा है। वे सभी जो पिछले 10 दिनों से मेरे करीब रहे हैं, उन सभी से जांच कराने के लिए अनुरोध किया गया है।"

अभिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिषेकमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट कराया गया था। टेस्ट में उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल अभिषेक बच्चन का भी नानावती अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन