हालात

उत्तर प्रदेश में और फैला कोरोना का संक्रमण, 2053 पहुंची मरीजों की संख्या, 60 जिले जद में

उत्तर प्रदेश में तमाम उपायों के बीच कोरोना का प्रसार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2053 पहुंच गई। राज्य के कुल 60 जिले इसकी जद में हैं, हैं, वहीं 7 जिले कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने कदम बढ़ता जा रहा है। इसकी जद में 60 जिले आ गए हैं। सूबे में अब तक 2053 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को 66 नए मरीजों का पता चला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 462 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 401, लखनऊ में 201, गाजियाबाद में 60, नोएडा में 134, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर में 205, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 109, वाराणसी में 50, शामली में 27, जौनपुर में 8, बागपत में 15, मेरठ में 94, बरेली में 7, बुलंदशहर में 50, बस्ती में 23, हापुड़ में26, गाजीपुर में 6, आजमगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 100, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 7, सहारनपुर में 181, शाहजहांपुर में 1, बांदा में 3, महाराजगंज में 6, हाथरस में 4, मीरजापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैया में 10, बाराबंकी में 1, कौशांबी में 2, बिजनौर में 31, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 12, बदायूं में 16, रामपुर में 21, मुजफ्फरनगर में 18, अमरोहा में 25, भदोही में 1, इटावा में 3, कासगंज में 2, संभल में 14, उन्नाव में 1, कन्नौज में7 और संत कबीर नगर में 23 लोग संक्रमित हो गए हैं।

इसी तरह मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3, सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 24, श्रावस्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जलौन में 3, झांसी में 1, गोरखपुर में 1 लोग अब तक कोरोना पजिटिव मिले हैं।

Published: undefined

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के 60 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 7 जिले कोरोना से मुक्त हुए हैं। 15 जिलों में अभी भी कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एल-1 अस्पतालों में और 8 हजार बेड बढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में मेडिकल इंफेक्शन की निगरानी व बचाव के लिए समिति बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। यह समिति अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के देखरेख में कार्य करेगी। इसमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, आईएमए, डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ और पाल्यूशन कंट्रोल बोड के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है।

प्रसाद ने बताया कि मेडिकल क्वारंटीन में 11725 और आइसोलेशन में 1764 लोगों को रखा गया है। सोमवार को 2900 कोरोना के सैंपल भेज गए थे, जिसमें पिछले सैंपलों के सहित 4384 सैंपलों की टेस्टिंग की गई।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined