हालात

फिर कहर बरपाने लगा कोरोना! हरकत में आई मोदी सरकार, राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री की आपात बैठक

देश में लगातार बढ़ते कोरोना के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोरोना की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर सरकार और लोग डरे हुए हैं। कोरोना को लेकर सरकार सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोरोना की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही महामारी से उभरने वालों की कुल संख्या 4,41,85,858 हो गई है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.75 फीसदी है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.02 प्रतिशत है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 28,303 है। इसी अवधि में 1,78,533 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसके चलते अभी तक कुल मिलाकर 92.25 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,334 वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे वैक्सीनेशन की कुल संख्या 220.66 करोड़ हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Apr 2023, 1:43 PM IST

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना