हालात

कोरोना वायरस: बीते 24 घंटे में 18,795 में से 11,699 केस केरल से, 179 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के मामलों को लेकर एक राहत भरी खबर आई है और संक्रमण के दैनिक केस 20 हजार से नीचे मामले दर्ज किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी सामने आई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 795 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 179 लोगों की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि देश में 201 दिनों बाद कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही है।

वहीं केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 699 नए मामले सामने आए है। वहीं 58 लोगों की मौत हो गई। केरल में कल 17 हजार 763 लोग ठीक भी हुए हैं।

इसके अलावा कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 84.70 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं, जबकि 42.83 डोज पहुंचाई जाने की प्रक्रिया में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा