हालात

अमेरिका में अभी भी कोरोना वायरस का कहर जारी, तेजी से फैल रहा नया ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट, लोगों में डर का माहौल

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक्सबीबी.1.16 संभवत: देश में कोरोना वायरस का अगला सबसे व्यापक स्ट्रेन बन सकता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अमेरिका में न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 तेजी से फैल रहा है। इस सप्ताह इसकी नए मामलों में इसकी भागीदारी बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के ताजा आंकड़ों में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी डेटा के हवाले से बताया, आर्कटुरस नाम के सबवेरिएंट ने देश भर में लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसके इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों का लगभग 12.5 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो पिछले सप्ताह 8.4 प्रतिशत था।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक्सबीबी.1.16 संभवत: देश में कोरोना वायरस का अगला सबसे व्यापक स्ट्रेन बन सकता है।

सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में अभी सबसे व्यापक स्ट्रेन बना हुआ है और इस सप्ताह नए कोविड-19 मामलों में इसकी भागीदारी लगभग 66.9 प्रतिशत है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया