हालात

कोरोना वायरस का कहर, पिछले 24 घंटे में14,256 नए मामले आए सामने, 152 लोगों की मौत

देश में लगातार दूसरे दिन 15 हजार से कम कोरोना केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में 14,256 नए कोरोना केस सामने आए और 152 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,256 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,39,684 हुई। 152 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,184 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,85,662 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 10,300,838 है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए