
दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हालांकि स्थिति की समीक्षा करने के बाद केजरीवाल सरकार ने जरूरी सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को लॉकडाउन से राहत दी है। इसमें पशु चिकित्सक, बिजली कर्मचारी और प्लंबर शामिल है। वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी इस दिशा में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
Published: 28 Apr 2020, 11:11 AM IST
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्वास्थ्य कर्मचारियों, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन की अनुमति दी है। दिल्ली में डिस्पेंसरी पैथॉलोजी लैब और वैक्सीन-औषधी की स्पलाई की अनुमति के साथ डॉक्टरों और नर्सों को हवाई यात्रा की अनुमति भी दी गई है। दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में छात्रों के लिए एजुकेशनल बुक स्टोर और इलेक्ट्रिक फैन की दुकान को भी खोलने की इजाजत दी गई है। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में इन सभी को छूट के दायरे में रखा था। अब इसे दिल्ली सरकार ने लागू कर दिया है।
Published: 28 Apr 2020, 11:11 AM IST
बता देंकि सोमवार को दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 190 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3108 पहुंच गई। वहीं अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 28 Apr 2020, 11:11 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 28 Apr 2020, 11:11 AM IST