हालात

कोरोना वायरस: बिहार में आज से खुल गए स्कूल-कॉलेज, लेकिन इन बातों का देना होगा ध्यान

देश में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को लंबे समय से बंद रखा गया है, लेकिन दूसरी लहर कम होने के बाद कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए धीरे-धीरे सभी चीजों में ढील दी जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना मामलों में कमी के बाद आज से नौवीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेजों को खोल दिए गए हैं। वहीं, पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से स्कूलों को खोला जाएगा।बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘नौंवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से और पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलेंगे। 

बिहार में अनलॉक-6 की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, दुकानें आदि खोलने के नियमों में ढील दी गई है। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 के जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को लंबे समय से बंद रखा गया है, लेकिन दूसरी लहर कम होने के बाद कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए धीरे-धीरे सभी चीजों में ढील दी जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट