हालात

देश में कोरोना बरपा रहा कहर, महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

देश में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबरों के अनुसार, उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता देवकी देवी और पिता पान सिंह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों के अनुसार उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि धोनी इस समय आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

Published: undefined

गौरतलब है कि 24 घंटे में भारत में कोरोना के करीब 3 लाख नए केस सामने आए और इस दौरान 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना से एक दिन में इतने लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,95,041 नए मामले सामने औए और इस दौरान 2,023 लोगों की मौत हो गई है।

Published: undefined

बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined