हालात

देश में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 8909 नए केस, 217 मौतें, कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार

देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 207,615 होग गई है। इनमें 101,497 केस सक्रिया हैं। अब तक 100,303 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में कोरोना से अब तक 5,815 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

फोटो: सोशल मी़डिया
फोटो: सोशल मी़डिया 

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी ताजा रिपोर्ट के मुातबिक, कोरोना अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8,909 नए केस सामने आए हैं और 217 लोगों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 207,615 होग गई है। इनमें 101,497 केस सक्रिया हैं। अब तक 100,303 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में कोरोना से अब तक 5,815 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 72,300 के सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 38,502 मामले सक्रिय हैं। अब तक 31,333 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 24,586 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 10,680 सक्रिय केस हैं और 13,706 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी हाल बेहाल है। दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। राजधानी में अब तक कोरोना के 22,132 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 12,333 मामले सक्रिय हैं और 9,243 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक दिल्ली में कोरोना से 556 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, गुजरात कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 17,632 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 4,646 मामले सक्रिय हैं और 11,894 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 1,092 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में राजस्थान पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में कोरोना वायरस के 102 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,475 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 2,766 है, कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 203 है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Jun 2020, 10:04 AM IST

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना