हालात

कोरोनावायरस : अटारी चौकी बंद, पाकिस्तान से लोगों और माल की आवाजाही पर अनिश्चित काल के लिए रोक

पंजाब के अमृतसर के पास अटारी में कोरोनावायरस के कारण संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर पाकिस्तान से लोगों और माल की आवाजाही को शुक्रवार को एहतियात के तौर पर अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के अमृतसर के पास अटारी में कोरोनावायरस के कारण संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर पाकिस्तान से लोगों और माल की आवाजाही को शुक्रवार को एहतियात के तौर पर अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। एक कस्टम अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान के रास्ते होकर आने वाली अफगानिस्तान की वस्तुओं को भी इस अटारी-वाघा जेसीपी के जरिए भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसी जानकारी मिली है कि भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे से होकर डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के नरोवाल जिले के शकरगढ़ तहसील में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की यात्रा भी जल्द ही स्थगित किए जाने की आशंका है।

4.1 किलोमीटर लंबा गलियारा गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक नगर को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जोड़ता है। पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा माल पर 200 प्रतिशत व्यापार शुल्क लगाने के बाद अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान के साथ व्यापार पहले ही कम हो गया है। इससे पहले, सीमा सुरक्षा बल ने शाम को जेसीपी पर होने वाले र्रिटीट कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी