हालात

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 1211 नए केस, 31 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

स्वामस्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 10,363 लोगों में अब तक कोविड-19 संक्रण की पुष्टि हुई है। 8,988 मरीज वर्तमान में महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1035 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार के पार पहुंच गई गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। पिछले 24 घंटे के भीतर 1211 मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 31 लोगों की मौत हो गई।

स्वामस्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 10,363 लोगों में अब तक कोविड-19 संक्रण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 8,988 मरीज वर्तमान में महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1035 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 339 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि एक मरीज दूसरे देश में गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कुल 2,334 मामलों के साथ वर्तमान में महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 1,510 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे और 1,173 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। देश अन्य राज्यों में भी लगातार कोरोना वायरस के मामलेबढ़ रहे हैं। रा्जस्थान में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं। इसेक साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 945 हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पंजाब CMO भ्रष्टाचार केस में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब पुलिस से जांच लेकर CBI को सौंपी

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं

  • ,
  • RBI एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में सकती है बढ़ोतरी, जानें एक्सपर्ट्स की क्या है राय

  • ,
  • मौसम अपडेट: पहाड़ से दक्षिण तक बदलेगा मौसम, उत्तराखंड में आंधी-बिजली का अलर्ट, केरल-कर्नाटक में भारी बारिश