हालात

देश में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना वायरस, 3,395 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 4 लोगों की गई जान

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले केरल (1,336), महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल भी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बड़ी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले केरल (1,336), महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल भी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बड़ी है।

देश के आठ राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। इनमें केरल (1,336), महाराष्ट्र (467) और दिल्ली (375) के अलावा गुजरात (265), कर्नाटक (234), पश्चिम बंगाल (205), तमिलनाडु (185) और उत्तर प्रदेश (117) शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4 लोगों की जान चली गई है। यह मौतें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुई हैं।

ज्यादातर कोरोना मरीजों की हालत गंभीर नहीं है। लोग घरों पर रहकर ही इलाज कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि चिंता की जरूरत नहीं है, हालात पर नजर रखी जा रही है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 467 है। शनिवार को राज्य में 68 नए मरीज सामने आए। इनमें 30 मुंबई और 15 पुणे से हैं। कल्याण डोंबिवली और रायगढ़ में भी कुछ मामले सामने आए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला मरीज की मौत हुई है। 60 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसकी मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम