
देश भर में कोरोना काल के बीच हो रही ऑक्सीजन के संकट की कमी दूर नहीं हो पा रही है। पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। इन सबके बीच कर्नाटक से दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि ये हादसा कल मध्य रात्रि का है। हादसे के बाद मैसूर से चामराजनगर के लिए ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए। दरअसल, चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined