हालात

देश में कोरोना की तीसरी लहर का पीक कब आएगा? जानें एसबीआई रिसर्च में क्या है दावा

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में तीसरी लहर शायद अपनी चरम पर पहुंच गई है और यदि अन्य जिले भी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सख्त उपाय लागू करते हैं, तो मुंबई पीक के दो तीन हफ्ते बाद देश में कोरोना की पीक आ सकती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोविड के नए मामले स्थिर होते दिख रहे हैं लेकिन बेंगलुरु और पुणे जैसे अन्य स्थानों में संक्रमण बढ़ रहा है। एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में तीसरी लहर शायद अपनी चरम पर पहुंच गई है और यदि अन्य जिले भी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सख्त उपाय लागू करते हैं, तो मुंबई पीक के दो तीन हफ्ते बाद देश में कोरोना की पीक आ सकती है।


इसमें कहा गया है कि सभी प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। जो दशार्ता है कि भारत सरकार इस लहर से निपटने के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार है।

मुंबई में, 30-39 आयु वर्ग में कोरोना संक्रमण के मामले अधिकतम है, जबकि मौत का आंकड़ा 60-69 आयु वर्ग में अधिकतम है।

रिपोर्ट के मुताबिक 15-18 आयु वर्ग को कुल 44 लाख एहतियाती डोज और 3.45 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल टीकाकरण में ग्रामीण टीकाकरण का हिस्सा जनवरी में 83 प्रतिशत है, जो दर्शाता है कि ग्रामीण आबादी भी कोरोना के खतरे को लेकर जागरूक है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत