
उत्तर प्रदेश में गौरक्षकों की गुंडागर्दी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि अब गौरक्षक गाय तो गाय भैंस ले जारे लोगों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के महाराजपुर थाना इलाके में सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फतेहपुर के मवेशी बाजार से मिनी ट्रक से हाथीपुर गांव के रहने वाले अब्बास भैंसों को लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गौरक्षकों ने उन्हें नेशनल हाइवे-2 पर रोक लिया और उनसे ट्रक छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। जब मौके से अब्बास ने भागने की कोशिश की तो गौरक्षकों ने बाइक से उनका पीछा किया और कुछ दूर पर उन्हें पकड़ लिया। पैसे नहीं देने पर गौरक्षकों ने जमकर अब्बास की पिटाई की।
Published: 02 Sep 2018, 1:03 PM IST
खबरों को मुताबिक, जब आसपास के लोगों ने अब्बास की पिटाई होते हुए देखा तो वे भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गौरक्षकों की पिटाई शुरू कर दी। इलाके के लोग पिटाई करते हुए गौरक्षकों को थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले में सुलह करा दी। बताया जा रहा है इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया था। आरोपियों को बचाने और समझौता कराने से जुड़ी क्लिप को सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसके बाद शनिवार को दोनों पक्ष के 4-4 लोगों को हिरासत में लिया और फिर रिपोर्ट लिखी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को भी निलंबित किया गया है।
Published: 02 Sep 2018, 1:03 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Sep 2018, 1:03 PM IST