हालात

सीपीआई के कद्दावर नेता अतुल अंजान नहीं रहे, लखनऊ में ली आखिरी सांस, काफी समय से चल रहे थे बीमार

अतुल अंजान सीपीआई के कद्दवर नेता थे। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 में राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। वह वामपंथी राजनीति के बड़े चेहरों में से एक थे।

फाइल फोटोः IANS
फाइल फोटोः IANS 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह लखनऊ में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। करीब एक महीने से लखनऊ के मेयो अस्पतालव वह भर्ती थे।

अतुल अंजान सीपीआई के कद्दवर नेता थे। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 में राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। वह वामपंथी राजनीति के बड़े चेहरों में से एक थे।

अतुल कुमार अंजान जब 20 साल के थे तब वह नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद चुनाव भी जीता। वह विश्वविद्यालय के दिनों के दौरान ही वामपंथी पार्टी में शामिल हो गए।

अतुल कुमार अंजानउत्तर प्रदेश के मशहूर पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक थे। अंजान ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान चार साल नौ महीने जेल में भी रहे। उनके पिता डॉ एपी सिंह एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी थे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 May 2024, 9:11 AM IST

  • 'मौजूदा जाति जनगणना प्रक्रिया में खामियां, सटीक आंकड़े सामने आने से रोकने की तैयारी', अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • TMC के 20 बागी सांसदों पर SC ने जारी किया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने याचिका दायर कर की है सदस्यता रद्द करने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर, अभिषेक बनर्जी को HC से बड़ी राहत

  • ,
  • मायावती ने खोले पत्ते, यूपी समेत 3 राज्यों में किसी से गठबंधन नहीं करेगी BSP, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की याचिका खारिज की, दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश